Kishore Kumar Hits

WowKidz - Birbal and Akbar's Ring şarkı sözleri

Sanatçı: WowKidz

albüm: Akbar Birbal Stories for Kids


बीरबल और अकबर की अंगूठी
एक बार बादशाह अकबर की अंगूठी कहीं खो जाती है
जब बीरबल दरबार में आते हैं
तो अकबर उनसे अपनी खोई हुई अंगूठी के बारे में
बताते हुए कहते हैं कि वह अंगूठी उन्हें बहुत प्रिय थी
क्योंकि वो उनके पिताजी ने उन्हें दी थी
बीरबल कहते हैं, "आप चिंता मत कीजिए
जिसने भी आपकी अंगूठी ली है वो इसी दरबार में है
उसकी दाढ़ी में तिनका है"
यह सुनते ही एक दरबारी अपनी दाढ़ी पर हाथ फ़ेरकर
तिनका हटाने की कोशिश करने लगा
बीरबल उस दरबारी को देख लेते हैं, और कहते हैं
"जाहपनाह, इसी ने आपकी अंगूठी चुराई है
इसकी तलाशी लीजिए"
उसी दरबारी के कुर्ते की जेब में अंगूठी मिल जाती है
अकबर बीरबल की होशियारी से खुश हो जाते हैं
और कहते हैं कि उसने कैसे दोषी को पहचान लिया?
बीरबल कहते हैं, "मैंने तो अँधेरे में तीर फ़ेंका था
जिसके मन में चोर होता है वह डरा हुआ होता है
इसी वजह से उस दरबारी ने अपना हाथ दाढ़ी पर रखा
और वह पकड़ा गया"

Поcмотреть все песни артиста

Sanatçının diğer albümleri

Benzer Sanatçılar