Kishore Kumar Hits

Shashi Preetam - Saawre şarkı sözleri

Sanatçı: Shashi Preetam

albüm: Tathagatha Buddha


साँवरे, साँवरे, साँवरे
जनम-जनम की प्यास रे
जनम-जनम की प्यास रे
निस-दिन रहूँ उदास रे
जनम-जनम की प्यास रे
साँवरे, साँवरे
जनम-जनम की प्यास रे

नींद ना आए, याद सताए
तोहसे मिलन की आस रे
साँवरे, साँवरे
जनम-जनम की प्यास रे
जनम-जनम की प्यास रे

नगरवधू वैशाली की हूँ
कुलवधू मैं बन ना पाई
बन के कली खिली बगिया में
चरण प्रभु के छू ना पाई
दर्शन दे दो मुझको, भगवन
ये मेरी अरदास रे
ये मेरी अरदास रे, साँवरे, साँवरे

सुंदर पुष्प कमल का, लेकिन
मुरझा जाए, काम ना आए
आम्रमंजरी छोटी-छोटी
मधुर आम का फल बन जाए
धन्य हुआ ये मेरा जीवन
धन्य हुई ये साँस रे
धन्य हुई ये साँस रे, साँवरे, साँवरे
जनम-जनम की प्यास रे

Поcмотреть все песни артиста

Sanatçının diğer albümleri

Love

2001 · mini albüm

Benzer Sanatçılar