Kishore Kumar Hits

Abhishek Bachchan - Gumm Summ Gumm şarkı sözleri

Sanatçı: Abhishek Bachchan

albüm: Paa


गुमसुम-गुम, गुमसुम हो क्यूँ तुम?
गुमसुम-गुम, गुम क्यूँ हो तुम?
गुमसुम-गुम, गुमसुम हो क्यूँ तुम?
गुमसुम-गुम, गुम क्यूँ हो तुम?
आँखों से छलके है ग़म-ग़म
होंठों से मुस्कान गुम
रूठे, क्यूँ रूठे हो हर-दम?
कह दो, क्या बच्चे हो तुम?
गुमसुम-गुम, गुमसुम हो क्यूँ तुम?
गुमसुम-गुम, गुम क्यूँ हो तुम?
गुमसुम-गुम, गुमसुम हो क्यूँ तुम?
गुमसुम-गुम, गुम क्यूँ हो तुम?

हम इनको समझाएँ कैसे?
जीने के लम्हें हैं कम
इस पल की क़ीमत बड़ी है
इस पल को कर लो जतन
माथे पे सिल्वट का गहना
हर चेहरे ने क्यूँ है पहना?
भाए, क्यूँ भाए है इनको
चिंता की नदिया में बहना?
हँस दो ना, हँस दो ना
आओ ना, धड़कन की लय पे गाओ ना
धुम-धुम पिचक-धुम
गुमसुम-गुम, गुमसुम हो क्यूँ तुम?
गुमसुम-गुम, गुम क्यूँ हो तुम?
गुमसुम-गुम, गुमसुम हो क्यूँ तुम?
गुमसुम-गुम, गुम क्यूँ हो तुम?

हम इनको बतलाएँ
कैसे जूते हैं इनके अब हम
"मैं-मैं-मैं, मैं-मैं" ना करना
तोड़ो ना सारे भरम
अँबर से बरसे जो बादल
छाते में क्या छुप के रहना
हाथों में हाथों को थामें
दुख-सुख की बूँदों को सहना
हँस दो ना, हँस दो ना
आओ ना, धड़कन की लय पे गाओ ना
धुम-धुम पिचक-धुम
गुमसुम-गुम, गुमसुम हो क्यूँ तुम?
गुमसुम-गुम, गुम क्यूँ हो तुम?
गुमसुम-गुम, गुमसुम हो क्यूँ तुम?
गुमसुम-गुम, गुम क्यूँ हो तुम?
आँखों से छलके है ग़म-ग़म
होंठों से मुस्कान गुम
रूठे, क्यूँ रूठे हो हर-दम?
कह दो, क्या बच्चे हो तुम?
गुमसुम-गुम, गुमसुम हो क्यूँ तुम?
गुमसुम-गुम, गुम क्यूँ हो तुम?
गुमसुम-गुम, गुमसुम हो क्यूँ तुम?
गुमसुम-गुम, गुम क्यूँ हो तुम?

Поcмотреть все песни артиста

Sanatçının diğer albümleri

Benzer Sanatçılar